पिछले 8 से 9 सालों में जिस तरह भारत देश में ग्रोथ हो रहा है । इसके कारण हमारे देश में करोड़पतियों की संख्या भी बहुत तेजी से बढ़ी है और इसको देखकर सब यही सपना देख रहे हैं कि उन्हें भी एक करो़पति बनना है।
लेकिन सिर्फ सपने देखने से करोड़पति नहीं बन जा सकता इसके लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन मेहनत करने के बाद भी बहुत से लोगों का सपना पूरा नहीं हो पता क्योंकि वे अपना समय तो देते है लेकिन समय का फल उनको सही समय पर नहीं मिल पाता है।
तो इसी सपने को पूरा करने के लिए हम आपके लिए लेकर आ गए हैं एक ऐसा अर्निंग आइडिया जिसे जानकार आपके चेहरे पर मुस्कान जरूर आने वाली है, क्योंकि जो अर्निंग आइडिया हम आपको बताने वाले हैं उसमें आपको सिर्फ एक बार समय देना है और फिर लगभग 12 से 15 साल के अंदर आप करोड़पति जरूर बनने वाले हैं।
तो बिना समय व्यर्थ किया लिए हम आपको बताते हैं कि आप करोड़पति कैसे बनने वाले हैं।
क्या करना पड़ेगा :-
यदि आपको 12 से 15 सालो में करोड़पति बनना है त सबसे पहले आपको यह बता दें की आपके पास कोई भी एक खाली पड़ा जमीन होना जरूरी है और जमीन का एरिया कम से कम एक एकड़ होना चाहिए इसके बाद उसे जमीन को चारों तरफ से बाउंड्री लगवा देनी है।
इसके बाद उसे जमीन में आपको कम से कम 120 पेड़ लनाने हैं। उसे पेड़ का नाम है "महोगनी" जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा "महोगनी" ही एक ऐसा पेड़ है जो आपको मात्र 12 से 15 साल के अंदर करोड़पति बना सकता है।
कैसे करें इसकी खेती :-
महोगनी का पौधा ऐसे स्थान पर लगाया जाता है जहां तेज हवाओं का खतरा कम होता है, ऐसे में इन्हे पहाड़ी और बर्फीली जगह को छोड़कर सभी स्थानों पर लगाया जा सकता है। इस पौधे को 45 से 50 डिग्री वाले स्थान पर भी लगाया जा सकता है और इसमें खास ध्यान देने वाली बात क्या है की जहां पर यह पौधा लगाया जाए वहां पानी का जमाव 2 से 3 महीने के लिए ना होता हो अर्थात इस पौधे को किसी ऊंचे स्थान पर लगाना सही रहता है।
ऐसी भूमि जहां प्राकृतिक रूप से उपजाऊ मिट्टी, अच्छी जल निकासी और सामान्य PH हो वैसे भूमि इस पौधे के लिए काफी लाभदायक होती है। महोगनी के पौधे दो प्रकार के होते हैं जिसे हम अफ्रीकन महोगनी और एशियाई महोगनी। लेकिन इन महोगनी में आपको सिर्फ अफ्रीकन महोगनी ही लगनी है क्योंकि इसके भाव एशियाई महोगनी की तुलना में काफी अधिक होती है।
इस पौधे की खासियत :-
आखिर हम लोग महोगनी का पौधा ही क्यों लगाये यह एक बड़ा सवाल बनता है तो इसका मुख्य कारण यह है की महोगनी का पौधा एक सदाबहार पौधा है जिसे आप साल के किसी भी महीने में इसकी खेती कर सकते है। महोगनी का पेड़ लगभग 200 फीट की ऊंचाई तक बढ़ सकता है। इसकी लकड़ी लाल और भूरे रंग की होती है।और इसको पानी से भी कोई नुकसान नहीं पहुंचता है जिसके चलते इसकी लकड़ी का प्रयोग पानी जहाज, फर्नीचर, हथियारों में प्रयोग किए जाने वाली लकड़ीया भी महोगनी के पेड़ के लकड़ीयो से ही बनाया जाता है।
महोगनी के पेड़ को महागुनी भी कहा जाता है क्योंकि न सिर्फ इस पेड़ की लकड़ी बल्कि इसके पत्तों का भी प्रयोग कई प्रकार की औषधियां बनाने में की जाती है, महोगनी के पेड़ के पत्तियों में कैंसर, रक्तचाप, अस्थमा, सर्दी और मधुमेह सहित कई प्रकार की बीमारियों के उपचार में प्रयोग किया जाता है।
कितने में बिकता है यह पेड़ :-
महोगनी के पौधे 12 से 15 साल के अंदर लकड़ी के फसल के लिए तैयार हो जाते हैं और 5 साल में एक बार बीज देते है, इसके बीजों की कीमत भी काफी अधिक होती है जो की लगभग ₹1000 प्रति किलो के हिसाब से बिक दिख जाते हैं जबकि इसकी लकड़ी 2000 से 2200 रुपए प्रति क्यूबिक फीट थोक में आसानी से बिक जाती है। यह बेहद मजबूत और टिकाऊ लकड़ी होती है ऐसे में किसान इसकी खेती कर करोड़ों का मुनाफा कमा सकते हैं।
आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा ताकि हम आपके लिए और भी बेहतरीन अर्निंग इतिहास लेकर आ सके। धन्यवाद!
